Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में इनामी घायल, एक गिरफ्तार

मुठभेड़ में इनामी घायल, एक गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर। जिले में मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से अपाचे मोटरसाइकिल के अलावा तमंचा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। 

 पुलिस के अनुसार अहिरौली थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सोमवार की रात सारंगपुर बलिनवा के निकट झलरिया मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए वापस भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे शातिर अपराधी व 20 हजार का इनामी मुनव्वर उर्फ रियाज पुत्र अजउद्दीन निवासी तारा खुर्द के पैर में गोली लग गई जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके साथी अनुराग वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा निवासी कल्याणपुर को भी पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से अपाचे मोटरसाइकिल, 315 बोर का एक तमंचा,एक कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular