Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड: एक पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, दो अन्य घायल

मुठभेड: एक पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, दो अन्य घायल

– चौरीचौरा पुलिस को मिली सफलता, कुशीनगर और देवरिया के हैं पशु तस्कर

– आधी रात बाद हुए मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

– पूछताछ कर गिरोह के बारे मे जानकारी जुटा रही पुलिस

गोरखपुर (हि.स.)। जिले में आतंक मचाने वाले तीन और पशु तस्करों को मुठभेड़ में पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। एक पशु तस्कर के पैर मे गोली लगी है जबकि एक अन्य घायल है। गिरफ्तार पशु तस्करों से पुलिस पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे मे जानकारी जुटा रही है।

ज्ञातव्य हो कि पशु तस्करों ने पिछले एक सप्ताह से गोरखपुर में आतंकवाद मचा रखा है। कुछ दिन पूर्व पशु तस्करों ने अपनी गाड़ी से पुलिस की गाड़ी को ठोकर मार चुनौती दे डाली थी। इसके बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता और बढा दी और पशु तस्करों के खिलाफ मुहिम चला दी है।

चौरीचौरा में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पाण्डेय गांव के हरेन्द्र यादव पुत्र मोतीलाल यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है। इस पर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा देवरिया जिले के खुखुंदु थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के अखिलेश चौहान पुत्र सुभाष चौहान और कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पाण्डेय गांव के गौतम गौड़ पुत्र शारदा गौड़ घायल हैं।

ऐसे पकड़ मे आए तस्कर

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पशु तस्करों को पकड़ने के लिए रविवार की आधी रात को चेकिंग की जा रही थी। कुशीनगर रोड पर चौरीचौरा के सोनाबरसा में रात 12 बजे के बाद पशु तस्करों की दो गाड़ियां आती दिखी। चौरीचौरा थानेदार और उनकी टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप और बोलेरो सवार पशु तस्कर भागने लगे। इसके बाद एक्टिव हुई पुलिस टीम ने पीछा किया। पुलिस टीम उनके पीछे लग गई। पुलिस को पीछे आता दे तस्करों ने अपनी गाड़ियों को डोमरी मार्ग पर मोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस की गिरफ्त मे आने से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। दो अन्य को भी पकड़ने में सफलता मिल गई। अन्य पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। एसपी नार्थ ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दोनों से पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular