Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

– इनामी बदमाश 2010 में जिला कारागार की दीवार फांदकर फरार हुआ था

-दूसरा बदमाश 51 किलो चांदी लूटकांड में को दे चुका था अंजाम

मथुरा(हि.स.)। थाना कोसीकलां पुलिस एवं एसओजी टीम की बीतीरात को सुरवारी बंबे के पास मोटर साइकिल सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश गोली से घायल हो गए। इलाज के लिए इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों में एक 50 हजार का इनामी भी है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुन बिसेन ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कोसी नंदगांव रोड पर राधाष्टमी व शनि देव दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए थाना कोसीकलां थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा और एसओजी टीम चेकिंग में लगी थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाब में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

एएसपी ने बताया कि बदमाश की पहचान इटोली निवासी अवधेश उपाध्याय और कृष्ण मुरारी शर्मा के रूप में हुई है। अवधेश वर्ष 2010 में दीवार फांद कर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। दूसरा बदमाश कृष्ण मुरारी शर्मा वर्ष 2020 में जन्मभूमि लिंक रोड पुल पर 51 किलो चांदी लूट की घटना में शामिल था। इन दोनों पर कई मुकदमें दर्ज हैं। आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए दोनों मोटर साइकिल से जा रहे थे। तलाशी में इन लोगों के पास से पुलिस को मोटर साइकिल, दो तमंचा मय कारतूस बरामद हुई है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular