Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद (हि.स.)। एसओजी और थाना एका पुलिस टीम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले हिस्ट्रीशीटर अब्दुल फजल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने रविवार को बताया कि थानाध्यक्ष एका शिवभान सिंह राजावत पुलिस टीम के साथ शनिवार की रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान व उनकी टीम के साथ सूचना पर वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मढा खेरिया निवासी अब्दुल फजल को नगला गजू नवनिर्मित पुलिस चौकी के पास से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन करने उसके घर गई थी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर अब्दुल फजल ने सत्यापन का विरोध करते हुए अपने साथियों गट्टू, पिन्टू उर्फ पिन्टोली व वसीम समेत 5-6 अन्य लोगों के साथ मिलकर अभद्रता की थी।भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये थे। इस सम्बन्ध में थाना एका पर सरकारी कार्य में बाधा डालना व पुलिस के साथ अभद्रता करने सम्बन्धी मुकदमा दर्ज किया गया था।

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है। उस पर 12 से अधिक मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

कौशल/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular