Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार बदमाश घायल, गिरफ्तार

मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार बदमाश घायल, गिरफ्तार

सुलतानपुर (हि.स.)। करौंदीकला थाना की पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

करौंदी थाना की पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश की पहचान ग्राम मेवपुर वरचौली निवासी गोलू लोना के रूप में की गई है। उसे कड़ी सुरक्षा में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कादीपुर में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपित ने 15 नवम्बर को ग्राम बांगरखुर्द में एक महिला और उसके पोते को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी।

दयाशंकर/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular