Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में मारा गया सवा लाख का इनामी बदमाश

मुठभेड़ में मारा गया सवा लाख का इनामी बदमाश

– मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल

बुलंदशहर (हि.स.)। जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में सवा लाख रुपये का इनामी बदमाश साहब सिंह को मारा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को एसटीएफ और पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान जनपद फिरोजाबाद के सजेती जसराना निवासी साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, वह घरों में डकैती और डकैती के साथ हत्या करने वाले घुमंतू जनजाति के कुख्यात गैंग डी-14 का सक्रिय सदस्य था। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में आया था। एनकाउंटर में वह मारा गया, जबकि उसके शेष साथी फरार हो गए।

एसएसपी ने बताया कि मारे गए बदमाश पर गोण्डा से एक लाख और बुलन्दशहर से 25 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular