Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में पुलिस ने चार गो तस्करों को गिरफ्तार किया

मुठभेड़ में पुलिस ने चार गो तस्करों को गिरफ्तार किया

फिरोजाबाद (हि.स.)। सिरसागंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ में चार गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो ट्रकों में लदे 28 गौवंश (सांड़) को मुक्त कराते हुए अवैध असलहा एवं कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर सभी तस्करों को जेल भेज दिया है।

सिरसागंज थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की रात क्षेत्र में पुलिस इलाके में गश्त पर थी। तभी पुलिस की गौतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने योगीराज ढाबा के पास हाइवे से मुठभेड़ के दौरान चार तस्करों को दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिकोहाबाद निवासी अलाऊद्दीन, बागपत निवासी शोएब, इरशाद और राजस्थान निवासी साबिर है। इनके पांच साथी जयपुर निवासी चालक तौफीक, चांद मिया, आगरा निवासी आरिफ मिया, शिकोहाबाद निवासी सानू मिया व शेरा बंजारा भागने में सफल हो गए।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शातिर तस्कर सीमावर्ती जनपदों से गौवंश एकत्रित कर अवैध तस्करी के लिए ट्रकों में लादकर हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास हैं।

कौशल/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular