Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में जिला बदर बदमाश पुलिस की गोली से घायल

मुठभेड़ में जिला बदर बदमाश पुलिस की गोली से घायल

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना लोनी पुलिस ने गुरुवार को तड़के चेकिंग के दौरान बन्थला से सिखरानी की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक जिला बदर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की ओर से चली गोली से बदमाश घायल हो गया। उसके कब्जे से 01 अवैध शस्त्र एवं मोटर साइकिल बरामद हुई है।

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायल बदमाश जमालपुरा राशिद गेट निवासी नदीम है। जो जिला बदर बदमाश है। मुठभेड़ में चली गोली उसके बाएं पैर में लगी है। उसे अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से थाना लोनी पर पशु क्रूरता के अभियोग दर्ज हैं।

फरमान अली/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular