बागपत (हि.स.)। खेकड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी शातिर लुटेरे अरमान को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बागपत सहित अन्य जनपदों में 14 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। वह छह माह से फरार चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक बागपत मनीष मिश्र ने शनिवार को बताया कि खेकड़ा पुलिस को रटौल नहर के पास बदमाश द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शनिवार को सुबह साढे़ पांच बजे बदमाश की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पकड़े गये बदमाश की पहचान अरमान (25 वर्ष) पुत्र मेहरदीन निवासी खेकड़ा के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली के करदमपुरी इलाके में रह रहा था। उसके खिलाफ बागपत जनपद के कई थानों सहित गाजियाबाद में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस बदमाश की काफी समय से तलाश कर रही थी। बदमाश के पास से 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
