Tuesday, April 14, 2026
Homeमनोरंजनमुझसे शादी करोगी' गाने पर जमकर नाचे अथिया और केएल राहुल

मुझसे शादी करोगी’ गाने पर जमकर नाचे अथिया और केएल राहुल

मुंबई (हि.स.)। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी सोमवार की रात को खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । इस बहु-प्रतीक्षित शादी से पहले संगीत के आयोजन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इसमें दोनों एक गाने पर जमकर नाचते दिखे हैं।

सोशल प्लेटफार्म ट्विटर पर एक फैन द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में राहुल को अथिया शेट्टी के साथ ‘मुझसे शादी करोगी’ गाने पर मस्त झूमते देखा जा सकता है। कार्यक्रम में अथिया के भाई अहान और मां माना शेट्टी ने भी डांस किया । इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी राहुल और अथिया के नाच में नजर आईं।

राहुल और अथिया की शादी में चुनिंदा केवल एक सौ मेहमानों को बुलाया गया है। मेहमानों में एक ओर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं तो दूसरी तरफ बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं । शादी से पहले राहुल और अथिया पिछले तीन साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं।

ओमप्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular