Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर में शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहन कर आने पर रोक

मुजफ्फरनगर में शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहन कर आने पर रोक

मेरठ (हि.स.)। मुजफ्फरनगर जनपद के स्कूलों में शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहन कर आने पर रोक लग गई है। स्कूलों के वातावरण को सुधारने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किया है।

मुजफ्फरनगर जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर शिक्षकों को जींस और टी-शर्ट पहन कर नहीं आने को कहा है। डीआईओएस ने कहा कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कुछ शिक्षकों को जींस और टी-शर्ट में देखा। अब सर्कुलर जारी करके शिक्षकों को स्कूल में जींस-टी-शर्ट पहन कर नहीं आने को कहा गया है। जींस और टी-शर्ट पहन कर आने से छात्रों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

सर्कुलर में कहा गया है कि सभी प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कार्यालय कर्मियों से पुनः अपेक्षा की जाती है कि अपनी स्वयं की गरिमा और पद की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए समुचित शालीन कपड़ों में विद्यालय आएं। मुख्य सचिव ने भी निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में शालीन पोशाक में आए। सरकार ने कोई ड्रेस कोड जारी नहीं किया है, लेकिन पद की भी गरिमा होती है। यह आदेश महिला शिक्षकों पर भी लागू होगा। उन्हें भी साड़ी या सलवार-कमीज पहनने की जरूरत है। शिक्षकों के शालीनता से कपड़े पहनने पर छात्रों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इससे छात्र भी अपने शिक्षकों का अनुशरण करेंगे।

डीआईओएस ने कहा कि गरिमा के विरूद्ध पोशाक में पाए जाने पर कर्मचारी आचरण नियमावली के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular