Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

मेरठ(हि.स.)। मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी कांड का एक साल पूरा होने पर कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका।

लखीमपुर खीरी कांड का एक साल पूरा होने पर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर जिले में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग उठाई। खतौली में जानसठ तिराहे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अजय मिश्रा का पुतला फूंका। भोपा में भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ने गंग नहर किनारे पर केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पर पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया।

बुढ़ाना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से भाकियू कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इससे कार्यकर्ताओं को बिना पुतला फूंके ही लौटना पड़ा। इसके अलावा भाकियू कार्यकर्ताओं ने अन्य ब्लॉक मुख्यालयों पर भी धरना प्रदर्शन किया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular