Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर (हि.स.)। तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूधाधारी गांव में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में दो व्यक्ति घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दिया गया है।तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी अर्जुन सदर ब्लाक के गांव बढ़ेड़ी व सिसौना में ग्राम विकास अधिकारी है। खेड़ी दूधाधारी गांव में अर्जुन के खाली प्लाट के पास रास्ते को लेकर पूर्व प्रधान से उसका विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत के बाद इस मामले का समाधान हो गया। रविवार को पूर्व प्रधान और अर्जुन पक्ष के बीच रास्ते को लेकर फिर से विवाद होने लगा। आरोप है कि पूर्व प्रधान के पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन का भाई भी घायल हो गया। दूसरे पक्ष से भी युवक घायल बताया जा रहा है। इसके बाद पूर्व प्रधान पक्ष मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो अर्जुन पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। एसएसपी अभिषेक यादव भी गांव पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular