Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत: मेरठ बॉर्डर को 02 सुपर जोन और 06...

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत: मेरठ बॉर्डर को 02 सुपर जोन और 06 जोन में बांटा

मेरठ (हि.स.)। मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 05 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। भाकियू ने महापंचायत में लाखों लोगों के जुटने का दावा किया है तो पुलिस प्रशासन ने भी अपने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेरठ जनपद में भी सीमाओं को 02 सुपर जोन और 06 जोन में बांटा गया है।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि मेरठ जनपद की सीमाओं को 02 सुपर जोन में बांटकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार और पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर को तैनात किया गया है। इसके साथ ही 06 जोन बनाकर पुलिस क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है। सरधना, मवाना, किठौर, सदर देहात, ब्रह्मपुरी और दौराला के क्षेत्राधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों को शनिवार रात्रि से ही उनकी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद के बॉर्डर पर 14 इंस्पेक्टर, 35 सब इंस्पेक्टर, 31 महिला कांस्टेबल, 30 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 30 होमगार्ड, 133 कांस्टेबल और 01 कंपनी पीएसी तैनात की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular