मुजफ्फरनगर । जिले के जानसठ कोतवाली क्षेत्र में आज कुछ लोगों ने अहरोड़ा गांव के पूर्व प्रधान मांगेराम की गोली मारकर हत्या कर दी और हत्यारों ने पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास किया। पुलिस उपाधीक्षक शकील अहमद के अनुसार अहरोड़ा निवासी 50 वर्षीय पूर्व प्रधान मांगेराम सुबह बाइक पर सवार होकर अपने खेत में गया था। पहले से ही खेत में घात लगाए बैठे हमलावरों ने मांगेराम की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का भी प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने मौके पर जाकर शव में लगी आग को बुझाया और परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में पूर्व प्रधान 25 साल पहले हुए बिल्लू हत्याकांड में जेल गया था। प्रथम दृष्टया उसी रंजिश के चलते यह घटना की गई। पुलिस सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर पड़ताल में लगी है। पुलिस ने एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मुजफ्फरनगर : पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, पेट्रोल डालकर शव जलाने का प्रयास
RELATED ARTICLES
