मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक 37 वर्षीय शख्स ने पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध ना बनाने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी शख्स ने अपने तीन बच्चों को भी नहर में फेंक दिया। यह घटना जिले के बसेड़ी गांव की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी पंद्रह दिन से संबंध नहीं बना रही थी। रात में ही निर्णय लिया कि सुबह बात नहीं मानेगी तो इसकी हत्या कर देगा। वही हुआ सुबह पत्नी ने पास आने से मना किया तो गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वह बच्चों संग नहर पटरी पर पहुंचा। उसे यह लगा कि पत्नी के बाद इन बच्चों को कौन पालेगा। इसी बात को लेकर उसने तीनों बच्चों सानिया, वंश और हर्षिता को जिंदा नहर में फेंक दिया। जिन बच्चों को उसने नहर में फेंका उनमें हर्षिता की उम्र सिर्फ 15 महीने है। फिलहाल पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार करते हुए नहर में बच्चों के शव की तलाश शुरू कराई। हालांकि अब तक बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस ने पप्पू को जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
मुजफ्फरनगर : पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो पति ने कर दी हत्या, बच्चों को भी नहर में फेंका
RELATED ARTICLES
