Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर : जहरीली शराब फैक्टरी का भांडाफोड, 13 आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : जहरीली शराब फैक्टरी का भांडाफोड, 13 आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (हि.स.)। जनपद बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के जीतगढ़ी गांव में शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग बीमार हो गए। इस घटना के बाद कई जनपदों के पुलिस अफसरों ने अवैध शराब को लेकर अभियान चलाया। इसी कड़ी में जिले में अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी है। यहां से 13 लोग गिरफ्तार कर करोड़ों का माल बरामद हुआ है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। थाना मंसूरपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीन गाड़ी, 24 हजार लीटर शराब, 55 हजार खाली पव्वे, 20 हजार ढक्कन, 82 हजार रेपर अंग्रेजी शराब बरामद हुए है। फैक्टरी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व देशी शराब बन रही थी। यहां से बनायी गई शराब दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड, हरियाणा में सप्लाई की जा रही थी। 

एसएसपी ने बताया कि जहरीली शराब फैक्टरी से करोड़ों रुपये के उपकरण बरामद हुए हैं। 13 आरोपितों के खिलाफ 28 मुकदमें थानों में दर्ज है। यह अन्तरराज्यीय शराब तस्कर है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular