Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर : खाने में सलाद नहीं देने पर कर दी थी पत्नी...

मुजफ्फरनगर : खाने में सलाद नहीं देने पर कर दी थी पत्नी की हत्या, युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पत्नी द्वारा भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर उसकी हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। । पुलिस ने बुधवार को आरोपी मुरली सिंह को गांव के पास के जंगल से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बाबरी थाना क्षेत्र के गोगवान जलालपुर गांव में सोमवार की आधी रात को भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर मुरली सिंह ने कुल्हाड़ी ने अपनी पत्नी सुदेश और 20 साल के बेटे अजय पर हमला कर दिया था। दरअसल, अजय अपनी मां को बचाने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद घायल मां और बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुदेश की मौत हो गई। इस घटना के बारे में बाबरी पुलिस थाना प्रभारी नेम चंद ने बताया कि आरोपी मुरली सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गंभीर रूप से घायल उसके बेटे अजय का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular