Sunday, January 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर : कोरोना में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे भाजपा...

मुजफ्फरनगर : कोरोना में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जनपद में कोरोना से जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इस समय जिलों का दौरा करके कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के घर शोर जताने पहुंच रहे हैं। सोमवार को मेरठ में कई पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर स्वतंत्र देव सिंह ने शोक व्यक्त किया। मंगलवार को मुजफ्फरनगर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एटूजेड कालोनी स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचकर उनके दो तहेरे भाइयों की मौत पर दुख प्रकट किया और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोरम गांव में जाकर पार्टी कार्यकर्ता कपिल के आवास पर परिजनों को सांत्वना दी और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व व जनप्रतिनिधि पूरी तरह से कार्यकर्ताओं के साथ है। उनके सुख-दुख में पार्टी पदाधिकारी दिन-रात खड़े हैं। सभी प्रतिनिधि जमीनी स्तर पर जाकर दिवंगत कार्यकर्ताओं का दुख साझा कर रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डाॅ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री वैभव त्यागी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular