Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुगलसराय की रविनगर कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, दो लोगों के...

मुगलसराय की रविनगर कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, दो लोगों के उड़े चिथड़े

मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी

चंदौली/ वाराणसी (हि.स.)। चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रविनगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक मैजिक वाहन पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को उतारने के दौरान अचानक धमाका हो गया। हादसे में निकट खड़े दो लोगों के चिथड़े उड़ गये।

रविनगर कॉलोनी स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास मैजिक गाड़ी से दो लोग ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे। उसी दौरान वहां से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में अचानक एक सिलेंडर में धमाका हो गया। इससे दो लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मृतकों के शरीर के अंग 100 मीटर दूर तक बिखर गये। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

श्रीधर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular