रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर संजीव कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 33मामले प्रस्तुत हुए जिनमें से 03मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
इस दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।समाधान दिवस पर आउट सोर्सिंग कर्मचारी व राजकीय इंटर कालेज द्वारा शिकायती पत्र देकर दो वर्षों से वेतन न मिलने की बात कही है।आरोप लगाया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक व लेखाधिकारी के मिली भगत से वेतन नही मिल रहा है जिससे हम लोगों का परिवार भुखमरी के कगार फर है और हम लोग मानसिक रूप से परेशान हैं अब परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने अतिशीघ्र वेतन दिलाने की मांग की है।इस मौके पर संतोष कुमार,प्रदीप कुमार,घनश्याम,तरूण कुमार मौजूद रहे।
सीडीओ द्वारा उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
समाधान दिवस पर सीओ श्रीमती ज्योति श्री,उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार,बीडीओ सुमित सिंह,सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे सभी थानाध्यक्षों समेत अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 33मामले
RELATED ARTICLES
