Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला सपा का प्रतिनिधि मण्डल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला सपा का प्रतिनिधि मण्डल

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधि मण्डल मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन देकर मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए सपा प्रत्याशी एम.एल.सी. उदयवीर सिंह व राकेश यादव को जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा बंधक बना लिये जाने व सपा के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज किये जाने की साजिश के विरुद्ध शिकायत की है। सपा ने तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग की है।

उन्होंने मांग की है कि उपरोक्त शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल सशस्त्र पुलिस की अभिरक्षा में दोनों प्रत्याशियों को नामांकन कक्ष तक पहुंचाने, उनका नामांकन कराने तथा उनकी कड़ी सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था की जाये। जिससे दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकें और स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सके। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाये।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। ये सत्ता का क्रूर चेहरा है। या तो पर्चा नहीं भरने दिया जाएगा या चुनाव को प्रभावित किया जाएगा। या परिणामों को हार का डर ही जनमत को कुचलता है। प्रतिनिधि मण्डल में राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, रामबृक्ष यादव, के.के. श्रीवास्तव, जगपाल दास एवं विकास यादव शामिल थे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular