वाराणसी (हि.स.)। मुख्य आरक्षी के पद से प्रोन्नत होकर उपनिरीक्षक (दरोगा) बने 49 पुलिस कर्मियों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश यातायात पुलिस लाइंस के सभागार में उपनिरीक्षक बने सभी पुलिसकर्मियों से सीधे रूबरू हुए। सीपी ने पुलिस कर्मियों का परिचय लेकर उन्हें आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया । सीपी ने पुलिस कर्मियों को मंच पर बुलाकर उनके जीवन के संघर्ष और सफलता को भी साझा कराया, ताकि उनके संघर्ष और मेहनत को देख अन्य पुलिस कर्मी भी प्रेरित उप निरीक्षक बनने के लिए प्रेरित हों।
सीपी ने नव प्रोन्नत उप निरीक्षकों के अनुभव को अमूल्य बताते हुए आगे भी पूरी निष्ठा और सेवा भाव से कार्य करने के लिए आग्रह किया ।उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया।
श्रीधर
