Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री सोमवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का लेंगे...

मुख्यमंत्री सोमवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का लेंगे जायजा

वाराणसी(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 07 जुलाई को शाम 04 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री यहां 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को चेक भी सौंपेंगे। इसके बाद वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री बरेका गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन प्रबुद्धजनों से संवाद करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

श्रीधर/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular