लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने मुलाकात की। मत्स्य मंत्री की उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) को लेकर विदेश दौरे से लौटने पर मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात है। इसमें उन्होंने अर्जेंटीना, ब्राजील, मेक्सिको देशों में हुए यूपीजीआईएस को लेकर निवेश मामले की जानकारी से अवगत कराया।
कैबिनेट मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने बताया कि लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें यूपीजीआईएस के निमंत्रण को लेकर तीन देशों (अर्जेंटीना, ब्राजील, मेक्सिको) में हुई निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। वहां के लोगों ने उप्र में निवेश का भरोसा दिया है और कई एमओयू को लेकर भी सहमति बनी है। निवेश के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। इस दौरान श्री निषाद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह नाव का मूमेंटम भी भेंट किया।
मोहित वर्मा
