Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी 23 को गाजियाबाद में, प्रबुद्ध वर्ग से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री योगी 23 को गाजियाबाद में, प्रबुद्ध वर्ग से करेंगे संवाद

गाजियाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23जनवरी रविवार को गाजियाबाद आ रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां साहिबाबाद व गाजियाबाद विधानसभा में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों को सम्बोधित करेंगे। योगी इन कार्यक्रमों में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। उनका आधिकारिक कार्यक्रम शनिवार को जिला प्रशासन के पास पहुंच चुका है। जिसके बाद जिला प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी संगठन ने कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को अपराह्न 12.45 बजे हिंडन एयर पोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनिरिंग कॉलेज में भाजपा संगठन के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां एक घन्टे प्रबुद्ध के लोगों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद 2.10बजे गाजियाबाद विधानसभा के नगर निगम के नेहरूनगर स्थित ऑडिटोरियम में पहुंचकर पार्टी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि यहां पर भी वह प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद करेंगे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular