Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी 05 मई को आएंगे गाजियाबाद, चुनावी रैली को करेंगे सम्बोधित

मुख्यमंत्री योगी 05 मई को आएंगे गाजियाबाद, चुनावी रैली को करेंगे सम्बोधित

-भाजपा महापौर व पार्षदों, चेयरमैन व सभासदों की जीत के लिए करेंगे चुनावी जनसभा

गाजियाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को गाजियाबाद आएंगे। वह यहां नगर निकाय चुनाव व नगर पालिका चुनाव में भाजपा महापौर, पार्षदों, चेयरमैन व सभासद उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैली करेंगे।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करने आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। हालांकि चुनावी रैली का स्थान अभी निर्धारित नहीं हुआ है। निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान चार मई को है। चार मई के चुनाव होने के बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। भाजपा निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री योगी की रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular