Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी 02 को मऊ में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

मुख्यमंत्री योगी 02 को मऊ में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

मऊ (हि.स.) उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 मार्च को मऊ जनपद में जनता के बीच चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आ रहे हैं। योगी जनपद के 4 विधानसभा क्षेत्रों में सभी 4 प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने की अपील करेंगे तथा अपने कार्यकाल की बातों को जनता को बताते हुए जनता से समर्थन मांगेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पांती के मैदान में बुधवार को 11:30 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे और चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर, भाजपा प्रत्याशी रामविलाश चौहान के पक्ष में वोट मांगेंगे। मधुबन से उनका उड़नखटोला 12:30 बजे मऊ नगर के जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास के मैदान में उतरेगा। वहां पहुंच वे मऊ सदर के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे तथा सदर विधायक मुख्तार अंसारी से मऊ को मुक्त कराने के लिए जनता का समर्थन मांगेंगे। वहां के बाद मुख्यमंत्री योगी मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज रानीपुर के मैदान में पहुंच भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम सरोज के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अखिलेश मिश्र के लिए चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए 2:30 बजे करतालपुर बाईपास कृष्ण कांत मिश्रा के खेत में हेलिकॉप्टर से उतर जनता को सम्बोधित करेंगे। वहां से श्री योगी सगड़ी विधानसभा के लिए जय किसान इंटर कॉलेज लाटघाट पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वंदना सिंह के पक्ष में वोट मांगेंगे।

आनन्द कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular