Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी से मिले छह नगर निगमों के महापौर

मुख्यमंत्री योगी से मिले छह नगर निगमों के महापौर

-बरेली, मुरादाबाद, कानपुर, सहारनपुर, वाराणसी और फिरोजाबाद के महापौर की हुई मुलाकात

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के बाद छह नगर निगमों के महापौरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने सभी को महापौरों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी ने इन सभी जनप्रतिनिधियों से कई विषयों समेत शहर के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन, अंडरग्राउंड कैबलिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे मुद्दे पर काम करने के लिए उन्हें सलाह दी और सरकार की तरफ से सहयोग का भरोसा भी दिलाया। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जिलों में अवैध पार्किंग स्टैंड हटा कर उनकी वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उप्र में अभी हाल में ही सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 17 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। विपक्षी दलों का खाता भी नहीं खुला है। ऐसे में भाजपा पर मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसी को भांपते हुए मुख्यमंत्री योगी ने इन महापौरों को पूरी निष्ठा के साथ उनके नगरों के विकास कराने को कहा है। मिलने वाले महापौरों में बरेली, मुरादाबाद, कानपुर, सहारनपुर, वाराणसी और फिरोजाबाद के मेयर शामिल हैं।

दिलीप/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular