Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी से मिलीं प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट सानिया

 मुख्यमंत्री योगी से मिलीं प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट सानिया

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए परीक्षा पास करने वाली सानिया मिर्जा से भेंट की। सानिया ‘फाइटर पायलट स्ट्रीम’ में चयनित होने वाली उत्तर प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला हैं। इस बेटी ने अपने परिवार के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के मौके पर सानिया के अभिभावक और उप्र सरकार में अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने सानिया को शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सानिया को यदि किसी भी तरह की सहायता की जरूरत पड़ती है तो वह कभी भी बात कर सकती हैं। मंत्री दानिश आजाद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular