Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी से किसान, गन्ना भुगतान और रोजगार समस्या पर मिले थे...

मुख्यमंत्री योगी से किसान, गन्ना भुगतान और रोजगार समस्या पर मिले थे रालोद विधायक : मनजीत सिंह

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर उठ रहे सियासी खबरों पर गुरुवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों का दल मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों, गन्ना भुगतान और बेरोजगारी जैसे समस्याओं को चर्चा करने गए थे। इसे कुछ राजनैतिक दलों के नेताओं ने सियासी लाभ लेने वालों अलग ही रंग देकर बिना वजह सुर्खियां बना दिया गया।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, बेरोजगारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से उत्तराखंड पहाड़ों से निकलने वाली शारदा नदी में जनपद पीलीभीत ट्रांस शारदा क्षेत्र लखीमपुर खीरी में तटबंध बनाने की मुख्य मांग की। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में पीलीभीत की जिला पंचायत सदस्य रूपेन्दर कौर ने विधायकों को अपना पत्र प्रेषित किया था।

उन्होंने बताया कि रालोद विधायकों ने भेंट करके बताया कि जनपद पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में 1990 से लेकर आज तक शारदा नदी कई हजार एकड़ कृषि भूमि व सैकड़ों गांव की आबादी काट कर अपने आगोश में ले चुकी है, जिससे उक्त जनपदों के लोग आज भी सड़कों पर जीवन यापन कर रहे हैं। शारदा नदी ने भयंकर रूप धारण कर लिया है जिससे कटान लगातार जारी है। वर्ष 2004-05 में तत्कालीन सिंचाई मंत्री स्व0 मुन्ना सिंह चौहान द्वारा जनपद पीलीभीत लखीमपुर में पड़ने वाली शारदा नदीं पर तटबंध बनाने के आदेश पारित किये गये थे और उस समय सर्वे भी हुआ था। परियोजना बनी थी, जो बाढ़ आयोग पटना में लंबित थी और सरकार बदलने के बाद योजनाएं ठण्डे बस्ते में पड़ गई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर में पड़ने वाली शारदा नदी द्वारा ग्राम चंदिया हजारा सहित 12 गांवों में कटान से सम्बन्धित मुद्दे पर बात की।

रालोद विधायकों ने अवगत कराया कि पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र की सडकों जिसमें (थाना हजारा पीलीभीत से लेकर सम्पूर्णानगर लखीमपुर खीरी तक तथा रामनगर चौराहा से भुरजिनिया होते हुए शास्त्री नगर तक 05 किमी तक) की स्थिति बहुत दयनीय है। रास्ते में भयंकर गड्ढे हैं, जिससे अप्रिय घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। यह ट्रांस शारदा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बरसात के दिनों में इस क्षेत्र की जनता को शारदा नदी पर घनारा घाट का पुल न बनने के कारण 200 किमी का सफर तय करके लखीमपुर खीरी व शाहजहांपुर होकर गुजरना पड़ता है। उक्त दोनों मार्ग न बनने के कारण इस क्षेत्र की सवा लाख आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों, मजदूरों और आम जनमानस के जुड़े मुद्दे को शीघ्राति शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

रालोद विधायकों का एक साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के सियासी मायने निकाले जाने लगे। इनमें लोकसभा चुनाव से पहले रालोद के विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबर तो मीडिया में खासी चर्चा में रही।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular