Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी रविवार को पूर्वांचल के दौरे पर

मुख्यमंत्री योगी रविवार को पूर्वांचल के दौरे पर

लखनऊ (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। आज वह प्रयागराज के दौरे पर थे। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को संतकबीर नगर, कुशीनगर और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी रविवार की सुबह 11 संतकबीरनगर के नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण, अन्य योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री संतकबीरनगर के बाद कुशीनगर के रामकोला कप्तानगंज में 1.30 बजे से 3.00 बजे तक- विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं जनसभा में शिरकत करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे से शाम पांच बजे तक- विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री किसान इंटर कॉलेज, सेवरही, कुशीनगर में जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इसके उपरांत रात्रिविश्राम गोरखपुर में करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular