Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी भी आरएसएस की बैठक में हुए शामिल, संघ प्रमुख से...

मुख्यमंत्री योगी भी आरएसएस की बैठक में हुए शामिल, संघ प्रमुख से की वार्ता

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक में रविवार शाम को शामिल हुए। संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री राजधानी के लिए प्रस्थान कर गये।

मुख्यमंत्री आज सोनभद्र और मीरजापुर के दौरे पर थे। संघ की बैठक में भाग लेने के लिए वहां से वह सीधे हेलीकाप्टर द्वारा गौहनिया पहुंचे। बैठक में वह करीब एक घंटे रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी से विभिन्न मुद्दों पर अलग से चर्चा भी की। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय बैठक गौहनिया स्थित वशिष्ठ वात्सल्य स्कूल में आज सुबह शुरु हुई। बैठक में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी के अलावा संघ के सभी सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डा. मनमोहन वैद्य, डा. कृष्ण गोपाल और मुकुन्द तथा तीन अखिल भारतीय पदाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, अनिल ओक व अजीत महापात्रा शामिल हैं। इसके अलावा अवध, काशी, कानपुर और गोरक्ष प्रांत के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य भी इसमें सहभाग कर रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular