Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई में 541 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं...

 मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई में 541 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

हरदोई(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हरदोई जिले को 541 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के लिए महिलाओं को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के लिए नारी शक्ति को बधाई। आधी आबादी को सम्मान सशक्तिकरण से ही समाज देश का उत्थान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार इस दिशा में काम कर रही है। इसी कारण आज पीएम आवास, हर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सब में आधी आबादी और उनके परिवार को लाभान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बेटियों, बहनों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। आज सामान्य शिक्षक से चंद्रयान तक और पंचायत स्तर तक आधी आबादी को अवसर मिल रहा है। इसी से समर्थ और स्वावलम्बी भारत का निर्माण हो रहा है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि पहले योजनाएं बनती थीं लेकिन महिलाओं को इसमें कोई अवसर नहीं मिलता था। आज एक-एक परिवार को चिन्हित करके सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। पहले गरीब गांव में जिस जमीन पर अपनी झोपड़ी बनाता था, दबंग उस पर कब्जा कर लेते थे। आज पीएम स्वामित्व योजना से उन्हें सम्पत्ति का अधिकार दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों, महिलाओं, बहनों की सुरक्षा के जो पुख्ता इंतज़ाम हमने सरकार में आने के बाद किये, उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में वर्तमान में महिला संख्या बल 40 हजार हो गयी है। डेढ़ लाख भर्ती में हमने 20 फीसदी महिला पुलिस भर्ती किये हैं। इस मौके पर सहकारित राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)जेपीएस राठौर, आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ल/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular