Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने सेना दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा-जवानों की कर्तव्यनिष्ठा-निःस्वार्थ सेवा...

मुख्यमंत्री योगी ने सेना दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा-जवानों की कर्तव्यनिष्ठा-निःस्वार्थ सेवा भावना पर गर्व

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अदम्य साहसी, अति अनुशासित, अद्भुत पराक्रमी भारतीय सेना के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रति पल अपना सर्वस्व अर्पण करने को तत्पर भारतीय सेना के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ सेवा भावना पर हमें गर्व है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि देश के सजग प्रहरी वीर सैनिकों को कृतज्ञ नमन। भारतीय सेना का शौर्य, यशकीर्ति अमर रहे। हमारे वीर जवानों एवं पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि ‘हमें है, हिंद की सेना पर गर्व।’ वीरता, त्याग एवं कर्तव्यनिष्ठता से मां भारती की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों को सादर नमन समस्त भारतीय सैनिकों एवं देशवासियों को ‘थल सेना दिवस’ की अनंत शुभकामनाएं। 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि थल सेना दिवस के अवसर पर वीर पराक्रमी, अदम्य साहसी भारतीय सेना के समस्त वीर जवानों, उनके परिजनों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाले हुतात्माओं को शत्-शत् नमन व सहृदय श्रद्धांजलि।
15 जनवरी को भारतीय थल सेना आर्मी डे के रूप में मनाती है। भारतीय सेना आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। 15 जनवरी 1949 के दिन ही जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ बनाया गया था। इस तरह लेफ्टिनेंट करियप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular