लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में दिए गए आदेश का हम स्वागत करते हैं।
योगी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई समय सीमा के तहत ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार निकाय चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करेगी।
नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खण्ड पीठ ने बिना ओबीसी आरक्षण के ही चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।
दिलीप शुक्ल
