Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर...

मुख्यमंत्री योगी ने सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर दुख जताया

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवगंतों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular