Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन किया

-विधान भवन में नवीनीकृत गैलरी और भाजपा विधान मंडल दल कार्यालय का भी किया उद्घाटन

-विधानसभा के गाइडेट टुअर की वेबसाइट का भी मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम यहां बनी डिजिटल वीथिका भ्रमण कर अवलोकन किया। इसके विधान भवन के प्रथम तल पर नवनिर्मित डिजिटल कॉरिडोर का उन्होंने उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल पर नवीनीकृत गैलरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान मंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने नव निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष सतीश महाना का एक वर्ष’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।इसके अलावा उन्होंने विधानसभा के गाइडेट टुअर की वेबसाइट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, संजय निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पीएन द्विवेदी/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular