Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने वसन्त पंचमी पर दी बधाई, कहा बेटियों को शिक्षित...

मुख्यमंत्री योगी ने वसन्त पंचमी पर दी बधाई, कहा बेटियों को शिक्षित करने को हो संकल्पित

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने वसन्त पचंमी पर बधाई दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी से अपनी बेटियों को शिक्षित करने के लिए संकल्पित होने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि प्रकृति के नव सृजन और विद्या तथा ज्ञान के पर्व वसन्त पंचमी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती आप सभी के जीवन को ज्ञान के आलोक से आलोकित करें। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी अपनी बेटियों को शिक्षित करने हेतु संकल्पित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि वसन्त पंचमी के पावन पर्व पर माघ मेले में पधारे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि वसन्त पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नई उमंगों से जुड़ा वीणावादिनी मां सरस्वती की पूजा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता। या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।’ उन्होंने कहा कि समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को वसन्त पंचमी एवं सरस्वती पूजा की अनन्त शुभकामनाएं। यह वसन्त आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं धन वैभव की वर्षा करें।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी देशवासियों को वसन्त पंचमी और सरस्वती पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं, मां सरस्वती सभी पर बुद्धि, ज्ञान और विवेक का आशीर्वाद रखें, ताकि हम अपनी अपनी क्षमता से देश की प्रगति में योगदान दें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया कि ‘हे ज्ञान देवी शारदे, ज्ञान का तू सार दे। गुरूर जब छुए गगन, धरा पे तू उतार दे।। धरा से मैं जुड़ा रहूं तू बस यही विचार दे।अंधकार जब भरे, भविष्य तू निखार दे।। उन्होंने कहा कि ज्ञान, कला एवं संगीत की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस, पौराणिक पर्व वसन्त पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular