Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

 मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मेरठ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेरठ में दिल्ली-रूड़की मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कावड़ियों का उत्साह बढ़ गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अचानक मेरठ पहुंचे और उन्होंने पल्लवपुरम में दिल्ली-रूड़की रोड पर एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों का अभिवादन किया और उनको अपनी कांवड यात्रा को पूर्ण करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ व्यवस्था के बारे में उच्चाधिकारियों से जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कांवड़ियों का उत्साह देखकर गदगद हो गए और उन्होंने कई बार कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर कांवड़िये फूले नहीं समाए और उन्होंने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद, एडीजी राजीव सब्बरवाल, आयुक्त सेल्वा कुमारी जे., आईजी नचिकेता झा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular