Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस पर दी...

मुख्यमंत्री योगी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेशवासियों को आज उनके राज्य के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। 

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि मनमोहक लोक कलाओं, अद्भुत एवं जीवंत संस्कृति तथा प्राकृतिक रमणीयता से समृद्ध मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस की मिजोरम वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से कामना है कि प्रकृति प्रेम, कर्मठता तथा दयालुता के लिए पहचाना जाने वाला यह प्रदेश सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो।
मख्यमंत्री ने कहा कि नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य व विपुल जैव विविधता से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी अरुणाचल वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कामना है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में यह सुरम्य प्रदेश विकास के नए प्रतिमान स्थापित करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular