Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरमुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी जी का पूजन कर गौ सेवा की

मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी जी का पूजन कर गौ सेवा की

बलरामपुर (हि.स.)। दो दिवसीय प्रवास पर शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचें मुख्यमंत्री योगी ने दूसरे दिन मां पाटेश्वरी जी का दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के कल्याण की कामना की। पूजन उपरांत वह मंदिर स्थित गौशाला पहुंचें और गौवंशों की सेवा कर गौ माता को चारा खिलाया।

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी सोमवार को बलरामपुर पहुंचे थे। बलरामपुर में मुख्यमंत्री इमलिया कोडर स्थित थारू संग्रहालय का लोकार्पण कर शक्तिपीठ देवीपाटन में रात्रि विश्राम किए। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह मां पाटेश्वरी जी का पूजन किया। पूजन कर मंदिर स्थित गौशाला में पहुंच गौ सेवा की। शक्तिपीठ द्वारा संचालित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय का भ्रमण भी किया। प्रधानाचार्य से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी हेलीकॉप्टर से अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो गए। शक्तिपीठ देवीपाटन में रात्रि विश्राम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर जनपद के विकास संबंधी विभिन्न जानकारी ली।

प्रभाकर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular