Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री योगी ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंगलवार को जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महाकाव्य रामायण के रचयिता की जयन्ती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी जाती है। महर्षि वाल्मीकि ने आदिकाव्य रामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्तव्य परायणता पर चलने का मार्ग दिखाया। भगवान श्रीराम की गाथा को देश-दुनिया में पहुंचाने का श्रेय महर्षि वाल्मीकि को जाता है।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है। भगवान श्री राम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर प्रगतिशील एवं समरसतायुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular