-कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हो रहे मुख्यमंत्री योगी
मथुरा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया है। वह कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्जा अर्चना भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। इस अवसर पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने का सौभाग्य मिला।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज तीर्थ की धरोहर को संजोने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही यहीं से मुख्यमंत्री योगी ने 25 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, विधायक राजेश चौधरी समेत अन्य विधायक, नेता, संत, महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी के शाम तक लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है।
दिलीप
