-कहा कि लोगों को नदी से निकालकर उनका समुचित उपचार कराया जाए
लखनऊ, 11अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
दिलीप शुक्ल
