Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु...

मुख्यमंत्री योगी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना की

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित अन्य नेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना की

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
कांग्रेस नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने ट्वीट किया कि उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।
बसपा नेता व पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मैं ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। 
बसपा सुप्रीमो मायावती की अपील पर इस बार कोरोना महामारी के चलते उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जा रहा है। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों से गरीबों की मदद करते हुए आज के दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने की अपील की है।
बसपा सुप्रीमो ने गुरुवार को कहा कि उनका जन्मदिन पार्टी के लोग कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से तथा इससे पीड़ित अति-गरीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ के अनुसार मदद करके ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनायें तो बेहतर।

RELATED ARTICLES

Most Popular