Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने बदायूं सड़क हादसे में हुई जनहानि पर शोक प्रकट...

मुख्यमंत्री योगी ने बदायूं सड़क हादसे में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया

बदायूं/लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं जनपद में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के पास से सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। ये एक सत्संग में शामिल होकर वापस लौट रही थीं। पुलिस ने मृतकों की पहचान शकुंतला देवी (45), सरोज (43) और रामवती (55) के रूप में की और घटना की जानकारी परिवार को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular