Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर जताया...

मुख्यमंत्री योगी ने प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर जताया शोक

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर गहरा शोक जताया है। 

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भजन सम्राट नरेन्द्र चंचल जी के निधन के समाचार दुखद है। उनके दिव्य सूर हमेशा हमारे बीच गूंजते रहेंगे। उनके भजन सदाय हमारी स्मृति में रहेंगे। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एसी प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं परिजनों और प्रशंसकों के साथ है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।’ ऐसी मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज के नायक नरेन्द्र चंचल जी को माता ने अपने पास बुला लिया। वे एक महान गायक के साथ महान व्यक्तित्व के धनी भी थे। माता दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। 
प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी। बताया जा रहा है वह बीते तीन महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। नरेन्द्र चंचल देवी मां के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गानों को आवाज दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular