Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनके सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दीपावली भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव‘ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।

पीएन द्विवेदी/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular