Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को निर्देश

गोरखपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार की सुबह लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा दिया। अधिकारियों को त्वरित निदान के निर्देश भी दिये।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे। उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र ही समस्या निदान कराने का अश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने पास में मौजूद अधिकारियों को समस्या निस्तारण को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने सभी लोगों को भरोसा दिया कि सबकी समस्याओं का न्यायपूर्ण निस्तारण होगा। अधिकारी स्वयं इसमें रुचि लेंगे और आपकी बातों को पूरी तरह सुनने के बाद कानून के अलोक में समस्या निदान करेंगे। जिन्हें आवास की समस्या है, उन्हें सरकारी योजना से आवास दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

हर बार की तरह सोमवार को भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद मिलेगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में भेजें। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को उन्होंने दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।

डॉ. आमोदकांत /दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular